बेमेतरा । बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की एटीएम मशीन को चोर उखाड़ ले गए। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार, वारदात रात के समय हुई है। गुरुवार की सुबह आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। आरोपी ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े। एटीएम मशीन में रुपये के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Related Articles
दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: अवैध बांग्लादेशी छात्रों के दस्तावेजों की जांच के निर्देश
December 24, 2024
छत्तीसगढ़-बिलासपुर की गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के 15 को दीक्षांत समारोह में आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, 279 मेधावियों को सौंपेंगे पदक और उपाधियां
December 31, 2024
Leave a Reply
Check Also
Close


