छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए, आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हान…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को सकारात्मक रूप देते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री की अपील को न केवल स्वयं लागू किया बल्कि राज्य शासन से भी यह अपेक्षा की है कि तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए।

राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी उल्लेखित बिन्दुओं, निजी वाहन का उपयोग कम करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने तथा घरेलु संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में आम जनता से विशेष अपील की है। उन्होने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

आम लोगों से अनुरोध किया है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग और इलेक्ट्रॉनिक चलित वाहनों का उपयोग करें। घरेलू गैस की खपत को नियंत्रित एवं आवश्यकता आधारित रखने का भी आग्रह किया।  राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी और संसाधनों के संतुलित उपयोग से ही हमारा देश भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button