छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में….

रायपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के कृषि मंडी परिसर में आयोजित समाधान शिविर कई लोगों के लिए राहत और खुशियां लेकर आया। जिले के नगरीय क्षेत्र का अंतिम शिविर होने के कारण इसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शिविर में नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी प्रदान किया गया।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से खिल उठी पुनीत राम का चेहरा

शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब दिव्यांग हितग्राही श्री पुनीत राम को जनप्रतिनिधियों के हाथों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन को आसान बनाएगी तथा दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। उनकी मुस्कान ने सुशासन तिहार की संवेदनशील और जनहितैषी सोच को साकार रूप में सामने रखा।

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर कई सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

’“स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक”’

इस अवसर पर शिविर की थीम “स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक” के अनुरूप स्वच्छता एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

“गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार”

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार” की भावना के अनुरूप आयोजित शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ है तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सहज रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

स्वच्छता में जनभागीदारी आवश्यक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनाऊ राम फुलकावरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button